ED raids in CG | Neeraj Mishraa
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबियों पर रेड
21-Feb-2023

रायपुर में ईडी का छापा आज सुबह-सुबह ED ने भूपेश बघेल के करीबियों रामगोपाल अग्रवाल, सन्नी अग्रवाल, RP सिंह, गिरीश देवांगन और विनोद तिवारी के घरों और दफ्तरों पर छापा मारा है। काफी दिनों से ऐसी संभावना जताई जा रही थी। क्योंकि रायपुर में कांग्रेस का 85 वां राष्ट्रीय अधिवेशन 24 से 26 फरवरी को प्रस्तावित है। यहां देखने वाली बात ये है की रामगोपाल PCC के कोषाध्यक्ष हैं। और बाकि सब भी PCC के पदाधिकारी हैं। अधिवेशन में करीब 50 से 60 करोड़ का खर्चा संभावित है। करीब 10 करोड़ का खर्चा तो 26 की महारैली में लगेगा। अब राज की बात सुनिये। कांग्रेस और बघेल जी तो कहेंगे की ये बदले की भावना से किया गया है। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का कहना है की ED बिना खोजबीन के छापा नहीं डालती। कुछ तो ऐसा है जो इन सबका नाम ED के रडार में आ रहा है। अब ये क्या है और ये नाम किसने दिए हैं? ये भी शोध का विषय है। थोड़ा शोध करने पर पता चला की एक अफसर जिसके यहाँ ED रेड पड़ चुकी है वो अब सरकारी गवाह बन गया है। ये सारे नाम और उनके पता ठिकाने और केस के डिटेल्स एक दूसरे अफसर की फोन और डायरी में भी मिले हैं। एक-दो दिनों में इन सारे लोगों को कोर्ट में पेश करके कस्टडी में ले लिया जायेगा। इसे कांग्रेस के अधिवेशन की व्यवस्था छीन-भिन्न हो सकती है। लेकिन एक बात की निश्चितता भूपेश बघेल को है की प्रदेश भाजपा के वीर नेता मुँह नहीं खोलेंगे। ना ही वो सड़कों पर प्रदर्शन करते दिखाई देंगे।https://www.youtube.com/channel/UCrqf04Yx0wkYs4NCW1rnEoA

A Video by Neeraj Mishra...