atiq ahmed kan hai . atiq ahmed death, atiq ahmed murder, mafia atiq ahmed, atik ahmed | Neeraj Mishraa
मिट्टी में मिला दूंगा, ठोक दूंगा ठाकुर राज कायम ..#yogiadityanath #up #atikahmad
16-Apr-2023

मेरा एक गुजराती दोस्त है जो एक दिन छाती चौड़ी करके कहने लगा की हमारा दौर चल रहा है। ये दौर शब्द जो है वो भारतीय राजनीती का सबसे प्रबल शब्द है। आज कल UP की पॉलिटिक्स में ठाकुरो का दौर चल रहा है ऐसा वहाँ के लोग कहते है। क्यों कहते है ऐसा ? क्योकि अभी तक योगी राज में एक भी ठाकुर गैंगेस्टर का ना घर गिराया गया है, ना उसे गोली मारी गई है, और ना ही गिरफ्तार किया गया है। UP में करीब हर जिले में बड़े ठाकुर बाहुबली एक्टिव है और इनका रसूख पार्टियों से ऊपर है। क्योकि इन्हे हर पार्टी टिकिट देती है चाहे वो कांग्रेस, बीजेपी ,SP हो या bsp । इसका एक बहुत अच्छा उदाहरण मै आपको देता हूँ। कुछ समय पहले बनारस में MLC के चुनाव हुए और उसमे अन्नपूर्णा सिंह नाम की एक कैंडिडेट जीत गई जबकि योगी का राज है और PM का लोकसभा क्षेत्र है। बीजेपी के उम्मीदवार सुदामा पटेल का कहना था की सारे बीजेपी कार्यकर्ता अन्नपूर्णा सिंह के लिए काम कर रहे थे। अब ये अन्नपूर्णा सिंह कौन है? ये है बाहुबली बृजेश सिंह की पत्नी। वही बृजेश सिंह जिन्होंने 1992 में अपने भाई सुखेन्द्र सिंह का बदला लेने के लिए AK -47 से रिजवान गैंग के लोगो को उड़ा दिया था। वही बृजेश सिंह 10 साल अंडरग्रॉउंड रहने के बाद 2001 में मुख़्तार अंसारी पर हमला करता है मगर मुख़्तार बच जाता है। बृजेश सिंह पकड़ा जाता है और उसको 14 साल की जेल हो जाती है। अब यही बृजेश सिंह जेल से रिहा हो गए हैं क्योकि योगी राज आ गया है और बाहर आते ही उन्होंने अपनी पत्नी को MLC बना दिया। कई लोगो का मानना हैं की योगी आदित्यनाथ UP में वही कर रहे हैं जो मोदी शाह पुरे देश में कर रहे है। मोदी-शाह के राजनीति के दो महत्वपूर्ण बिंदु है। पहला - विपक्षी पार्टियों से लोग छीन लो और पैसा छिना लो। दूसरा अपने हर कदम को हिंदुत्व और देशभक्ति का चोला पहना दो। योगी भी UP में यही कर रहे है। सबसे पहले उन्होंने ब्राम्हण-मुस्लिम गैंग जो बने हुए थे उनको तोड़ा। गोरखपुर में अपने राइवल हरी शंकर तिवारी के बाड़े पर सबसे पहले पुलिस भेजी इसके बाद विकास दुबे को निपटाया। फिर मुख़्तार गैंग के गायत्री प्रजापति, विजय मिश्रा ,रिजवान जहीर और करवरिया बंधू इनको गिरफ्तार करवा लिया। इसके बाद अतीक अहमद से लेकर उसके भाई और बेटे तक सबको गिरफ्तार करवा दिया या मरवा दिया। और आज़म खान की क्या गत बनाई है कौन नहीं जानता। ऐसा नहीं हैं की ये गैंगेस्टर नहीं थे इन्हे जेल में नहीं होना चाहिए। लेकिन ये दुसरो के गैंगस्टर है। हमे तो अपने गैंगस्टर पालने है ये उसी तरह की बात है जैसे हेमंता बिस्व शर्मा, सुवेंदु अधिकारी और नारायण राणे हमारी टीम में हैं तो करप्ट नहीं है। आज UP में ठाकुरो का वर्चस्व है। हर जिले लेवल पर ठाकुर बाहुबली छाये है। बलरामपुर और बनारस बृजेश सिंह के हवाले है। मिर्जापुर विनीत सिंह और श्याम नारायण सिंह के ,अमेठी में संजय सिंह, उन्नाव में कुलदीप सिंह सेंगर ,कुंडा में राजा भइया। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष हेलीकाप्टर से चलने वाले बृजभूषण शरण सिंह के हवाले चार जिले है। गोंडा, बलरामपुर, बहराइच और केसरगंज। अब आप समझ रहे होंगे की ग्राउंड लेवल पर UP में किस तरह से वोटो पर कब्जा हो रहा है। आखिर ठाकुरो का UP पॉलिटिक्स में इतना दखल कैसे है? ये सारे ठाकुर सामंतवाद की उपज है आज भी UP का 50% जमीन ठाकुरों के कब्जे में हैं। इससे उनका प्रभाव जिले लेवल पर आज भी कायम है। ठाकुर आज भी अपनी पुस्तैनी हवेली या गढ़ी छोड़कर नहीं जाता। अपने क्षेत्र में या गांव में अपना प्रभाव बाहुबल से बनाकर रखता है। संख्या में कम होने की वजह से और रिश्तेदरियो की वजह से ठाकुर एक दूसरे का सम्मान और मदद करते है। और अपनी सल्तनत बचाये रखने के लिए ये कभी मुगलो ,उसके बाद नवाबो फिर अगंरेजो के साथ बनाकर रखते आये है। आजादी के बाद से इन्होने अपने अनुसार देख परख कर ,कभी कांग्रेस कभी sp ,कभी bsp और अब बीजेपी का दामन पकड़ा है। लेकिन ये पार्टिया भी उन्हें अपने साथ रखना चाहती है। क्योकि ठाकुर ने गांव से लेकर जिला स्तर तक अपने प्रभाव बनाये रखा है। अपने -अपने इलाके में राज -पाट कैसे चलाना है इन्हे खूब आता है। योगी आदित्यनाथ कभी भी RSS में नहीं रहे है। भगवा चोला पहनने की वजह से उनकी एक अलग पहचान हैं लेकिन तेवर वही ठाकुरों वाले है। मिट्टी में मिला दूंगा और ठोक डालूगा। लेकिन मोदी के प्रभाव की वजह से उन्होंने ये सारा ठोक डालूगा जैसी गैर न्यायिक ,एनकांउटर किलिंग को हिंदुत्व का जामा पहना दिया है। जनता खुश हैं की गैंगेस्टर मारे जा रहे है और भक्त खुश हैं की इसमें सबसे ज्यादा मुस्लिम है। पिछले 6 साल में UP में 36000 बदमाश पकड़े गए है। 183 एनकांउटर में मारे गए है और एक हज़र करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी बुलडोज कर दी गई है। #atikahmed #asadahmedencounter

A Video by Neeraj Mishra...